Posts

Showing posts with the label Bhajan lyrics in hindi

जो भजे हरि को सदा, सोही परम पद पायेगा Jo bhaje Hari ko sada sohi param pad payega Bhajan lyrics in Hindi

Image
जो भजे हरि को सदा, जो भजे हरि को सदा, सोहि परम पद पायेगा, सोहि परम पद पायेगा देह के माला, तिलक और भस्म, नहिं कुछ काम के प्रेम भक्ति के बिना नहिं नाथ के मन भायेगा सोहि परम पद पायेगा, सोहि परम पद पायेगा जो भजे हरि को सदा, जो भजे हरि को सदा, सोहि परम पद पायेगा, सोहि परम पद पायेगा दिल के दर्पण को, सफ़ा कर, दूर कर अभिमान को खाक हो, गुरु के चरण की, तो प्रभु मिल जायेगा सोहि परम पद पायेगा, सोहि परम पद पायेगा जो भजे हरि को सदा, जो भजे हरि को सदा, सोहि परम पद पायेगा, सोहि परम पद पायेगा छोड़ दुनिया के, मज़े और बैठ कर एकांत में ध्यान धर, हरि के चरण का, फिर जनम नहीं पायेगा सोहि परम पद पायेगा, सोहि परम पद पायेगा जो भजे हरि को सदा, जो भजे हरि को सदा, सोहि परम पद पायेगा, सोहि परम पद पायेगा दृढ़ भरोसा, मन में रख कर, जो भजे हरि नाम को कहत ब्रह्मानंद, ब्रह्मानंद में ही समायेगा सोहि परम पद पायेगा, सोहि परम पद पायेगा जो भजे हरि को सदा, जो भजे हरि को सदा, सोहि परम पद पायेगा, सोहि परम पद पायेगा Bhajan Gazal Lyrics 

Tu shabdo ka das re jogi तु शब्दों का दास रे जोगी Bhajan lyrics in Hindi

Image
तू शब्दों का दास रे जोगी तेरा क्या विश्वास रे जोगी। तू शब्दों का दास रे जोगी । राम नहीं तू बन पायेगा, क्यूं लेता वनवास रे जोगी ॥ तू शब्दों का दास रे जोगी...... ये सांसों का बन्दी जीवन, इसको आया रास रे जोगी ॥ तू शब्दों का दास रे जोगी........ देखना इतना ऊपर जाओ, ऊँचा है आकाश रे जोगी । तू शब्दों का दास रे जोगी........ एक दिन विष का प्याला पीजा, फिर ना लगेगी प्यास रे जोगी । तू शब्दों का दास रे जोगी........ भर आई थी मन की आँखें, बह रही हर एक आस रे जोगी ॥ तू शब्दों का दास रे जोगी......... Bhajan Gazal Lyrics

Man fula fula fire jagat me kaisa nata re मन बुला बुला फिरे जगत में केसा नाता रे Bhajan lyrics in Hindi

Image
मन फूला फूला फिरे, जगत में कैसा नाता रे।। माता कहे यह पुत्र हमारा, बहन कहे बीर मेरा, भाई कहे यह भुजा हमारी, नारी कहे नर मेरा, जगत में कैसा नाता रे।। पेट पकड़ के माता रोवे, बांह पकड़ के भाई, लपट झपट के तिरिया रोवे, हंस अकेला जाए, जगत में कैसा नाता रे।। चार जणा मिल गजी बनाई, चढ़ा काठ की घोड़ी, चार कोने आग लगाई, फूंक दियो जस होटी, जगत में कैसा नाता रे।। हाड़ जले जस लाकड़ी रे, केश जले जस घास, सोना जैसी काया जल गई, कोइ न आयो पास, जगत में कैसा नाता रे।। घर की तिरिया ढूंढन लागी, ढुंडी फिरि चहु देशा, कहत कबीर सुनो भई साधो, छोड़ो जगत की आशा, जगत में कैसा नाता रे।। जब तक जीवे माता रोवे, बहन रोवे दस मासा, तेरह दिन तक तिरिया रोवे, फेर करे घर वासा, जगत में कैसा नाता रे।। मन फूला फूला फिरे, जगत में कैसा नाता रे।। Bhajan Gazal Lyrics

Ekbar Shri bhole bhandari एकबार श्री भोले भंडारी Bhajan lyrics in hindi

Image
एक बार श्री भोले भंडारी  बनकर ब्रीज की नारी, गोकुल में आ गये  पारवती ने मना कीया पर  ना माने त्रिपुरारी गोकुल में आ गये पारवती से बोले भोले, मैं भी चलूंगा तेरे संग में, राधा संग श्याम नाचे, मैं भी नाचूंगा तेरे संग में, रास रचेगा बृज में भारी, हमें दिखाओ प्यारी गोकुल में आ गये  ओ मेरे भोले स्वामी,  कैसे ले जाऊं तुम्हे साथ में, मोहन के सिवा वहाँ  दुजा न जावे कोई रास में हंसी करेगी बृज की नारी,  मानो बात हमारी गोकुल में आ गये  ऐसा सजादो मुजको,  कोई न जाने इस राज़ को, मैं हूं सहेली तेरी,  ऐसा बताना बृजराज को लगा के गजरा पहन के साड़ी चाल चलो मतवारी गोकुल में आ गये  ऐसी बजाई बंशी, सुध-बुध भूले भोलानाथ रे आ ही गये हो शंभु, समझ गये ब्रिज राज रे खिसक गई जब सर से साड़ी, मुस्कुराए बनवारी गोकुल में आ गये  ए मेरे भोले स्वामी, तब से वृन्दावन हुआ धाम रे ए मेरे भोले स्वामी तब से गोपीश्वर पड़ा नाम रे सारा जग है शरण तिहारे रखियो लाज हमारी गोकुल में आ गये  Bhajan Gazal Lyrics

dekhat shyam hase sudama ji ko देखत श्याम हंसे सुदामाजी को Bhajan lyrics in hindi

Image
देखत श्याम हंसे सुदामा जी को यहा देखत श्याम हंसे, सुदामा जी को देखत श्याम हसे । यहा थी मेरी ऐक छोटी सी झूपडीयां छोटी सी झूपडीयां कंचन महेल कोण करे सुदामा जी को देखत श्याम हसे। यहा थी मेरी ऐक छोटी सी गवलीयां छोटी सी गवलीयां हाथी झूलन लगे सुदामा जी को देखत श्याम हंसे । यहा थी मेरी ऐक बुढी सी कमलीयां बुढी सी कमलीयां जोबनवंत कोन करे सुदामा जी को देखत श्याम हंसे । Bhajan Gazal Lyrics

lagan kathin mere bhai guruji se Bhajan lyrics..लगन कठिन मेरे भाई गुरुजी से Bhajan lyrics in hindi

Image
लगन कठीन मेरे भाइ गुरुजी से लगन कठीन मेरे भाइ चातक स्वाती बुंद का प्यासी पीया पीया रट लाइ निसदिन प्राण प्यास पर जाये अवर निर नाही भाइ लगन कठीन मेरॆ भाइ गुरुजी से........ सजी सींगार सती जब निकली सत कढन काको जाइ पावक देखी डरे नही दिल मे कुदी परे चेह की मांइ लगन कठीन मेरे भाइ गुरुजी से........ दो दल आइ जुड़े जब सन्मुख शुरा लेत लडाइ टुंक टुंक होय गीरे धरनी पे छेत्र छांडी नही जाइ लगन कठीन मेरे भाइ गुरुजी से........ मुगला नाद शब्द का भेदी शबद सुनन को जाइ सुनत हि नाद प्राणदान देवे सहेजे शीष ना डगाइ लगन कठीन मेरे भाइ गुरुजी से......... छोड अपने तनकी आशा निर्भय होय गुण गाइ कहत कबिर ऐसी जो लागे सहज मिले गुरु नाही लगन कठीन मेरे भाइ गुरुजी से.......... Bhajan Gazal Lyrics

guru ne mangai bhixa chela jholi bhar ke lan Bhajan lyrics...गुरु ने मंगाई भिक्षा चेला झोली भरके लाना Bhajan lyrics in hindi

Image
गुरु ने मंगाई भिक्षा चेला झोली भरके लाना चेला झोली भरके लाना पहली भिक्षा आटा लाना, गांव बस्ती के बीच न जाना नगर द्वार को छोड के चेला, दौरी भरके आना चेला झोली भरके लाना  दूसरी भिक्षा पानी लाना, नदी तलाब के पास न जाना कुआं वाव को छोड़ के चेला, तुम्बा भरके लाना चेला झोली भरके लाना  तीसरी भिक्षा लकड़ी लाना, जंगल झाड़ के पास न जाना सूखी हरी छोड़ के चेला, भारी लेके आना चेला झोली भरके लाना  चौथी भिक्षा अग्नि लाना, लोह चकमक के पास न जाना धुणी ओर स्मशान को छोड़ के चेला, धग धगती ले आना चेला झोली भरके लाना  कहत कबीर सुनो भाई साधो ये पद की जो भिक्षा लावे वही चतुर सुजान चेला झोली भरके लाना Bhajan Gazal Lyrics

Hari ke bina kaun garib ko beli lyrics ...हरि के बिना कौन गरीब को बेली Bhajan lyrics in hindi

Image
हरि के बिना कौन गरीब को बेली                   कौन गरीब को बेली हरि के बिना कोन गरीब को बेली धनवाले धन देख फ़ुलाये, बांधे महल हवेली, दान धरम के दया नहीं दिल में, हाय अनीति फैली हरि के बिना कौन................ नाम करन को दान करत हे, मन में निष्ठा मैली, पापी पाखंडी को पूजे, बनकर चेला चेली हरि के बिना कौन................ नाटक देखे नाच नचावे, खाली करे नित थेली, उनको सत्य कहा से सूजे, जिनके बाप ताई माँ तेली हरि के बिना कौन................. दोरंगी दुनिया के अंदर, देखि भेला भेली, दास सत्तार कोई एक धर्मी, बाकी दुनिया घेली हरि के बिना कौन.................. Bhajan Gazal Lyrics

Bigde so ban jave samaj kar lyrics..बिगड़े सो बन जावे समझ कर Bhajan lyrics in hindi

Image
बिगड़े सो बन जावे, समझ कर बिगड़े सो बन जावे बिगडे सो बन जावे.............. हम बिगड़े तुम बिगड़े, सदगुरु सत समझावे, समझे बिना बिगड़े जो कोई, आखर धुल को खावे बिगड़े सो बन जावे.............. नीति रीति से दूध जो बिगड़े, दही होकर रहे जावे, दही पर साची मेहनत हो तो, मस्का जट तीर आवे बिगड़े सो बन जावे............... आग लगे मस्के के नीचे, तब वो घी हो जावे, दास सत्तार कहे समझा कर, समझू को समझावे बिगड़े सो बन जावे................. Bhajan Gazal Lyrics

Ek radha ek mira dono ne shyam ko chaha lyrics....एक राधा एक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा Bhajan lyrics in hindi

Image
एक राधा एक मीरा,  दोनों ने श्याम को चाहा अंतर क्या दोनों की चाह में बोलो एक प्रेम दीवानी इक दरस दीवानी एक राधा एक मीरा................... राधा ने मधुबन में ढूँढा,  मीरा ने मन में पाया राधा जिसे खो बैठी वो गोविन्द  मीरा हाथ दिखाया एक मुरली एक पायल,  एक पगली एक घायल अंतर क्या दोनों की प्रीत में बोलो एक सूरत लुभानी  एक मूरत लुभानी एक प्रेम दीवानी  एक दरस दीवानी एक राधा एक मीरा................... मीरा के प्रभु गिरिधर नागर,  राधा के मनमोहन राधा नित श्रृंगार करे और  मीरा बन गयी जोगन एक रानी एक दासी  दोनों हरी प्रेम की प्यासी अंतर क्या दोनों की तृप्ति में बोलो एक जीत न मानी  एक हार न मानी एक प्रेम दीवानी  एक दरस दीवानी एक राधा एक मीरा................... Bhajan Gazal Lyrics

Jinki baki adayon se bhanvar tirshi nigaho se lyrics... जिनकी बांकी अदाओं से भंवर तीरशी नीगाहो से...Bhajan lyrics in hindi

Image
जिनकी बांकी अदाओ से भंवर तीरशी नीगाहो से पीघल जाते हे पत्थर भी वो सुरत कैसी होती है, जिनकी बांकी अदाओ से........... नजर पडते पडते ही जरासी देरमे असर आशिक को कर देती वो सुरत कैसी होती है, जिनकी बांकी अदाओ से........... अजब ताकत हे इनकी असर मीट नहीं सकती सीतमगर को सताती हे वो सुरत कैसी होती है, जिनकी बांकी अदाओ से........... लाल घर घर वो नहीं होती बाजारो मे नहीं बीकती वो ढुंढने से नहीं मीलती वो सुरत कैसी होती है, जिनकी बांकी अदाओ से........... Bhajan Gazal Lyrics

Lakho salam unko ho jo mar ke ji gaya lyrics...लाखो सलाम उनको हो जो मर के जी गया Bhajan lyrics

Image
लाखो सलाम उनको हो  जो मर के  जी गया सतीया अहिंसक हिन्द का  ऐक महाबली गया लाखो सलाम उनको जो मर के  जी गया..... शान्ति का सच्चा दुत था महात्मा गांधी अब तक हमारे पास था  प्यारा अभी  गया लाखा सलाम उनको हो  जो मर के  जी गया..... अंत्यज ओर दरीद्र  नारायण के लीये रहेता था बेचेन व  दाता सखी गया लाखा सलाम उनको हो  जो मर के  जी गया..... सरदार ओर जवाहर को  दो भारत कि गोदमे हे राम केहते केहते  अहिंसक जती गया लाखो सलाम उनको हो  जो मर के  जी गया..... किसको कहे शत्तार शाह  सीने मे जो दर्द है भारत का लाल जाम वो  शहिदि सा पी गया लाखा सलाम उनको हो  जो मर के  जी गया..... Bhajan Gazal Lyrics

Tut gayi jodi bikhar gayi jodi re Bhajan lyrics..टूट ‌ग‌इ जोडी बिखर ग‌ई जोडी रे Bhajan lyrics in hindi

Image
टुटी गइ जोडी बिखर गइ मारी जोडी लक्ष्मण बांधव रे विना मारी टुट गई जोडी, बंधु रे विना मारी टुट गई जोडी शक्ति को बाण ऐ लाग्यो लक्ष्मण को,  रुधीर बहोत पर आयुष्य रही थोडी बंधु रे विना मारी टुट गई जोडी लक्ष्मण बांधव रे विना मारी टुट गई जोडी गये गये हनुमान हजु केम न आये,  भोर तो भयी ने हवे रजनी रई थोडी बंधु रे विना मारी टुट गई जोडी लक्ष्मण बांधव रे विना मारी टुट गई जोडी आवे रे समये मारो कोई लक्ष्मण जगावे,  आपी दव अयोध्या ह दोई कर जोडी बंधु रे विना मारी टुट गई जोडी लक्ष्मण बांधव रे विना मारी टुट गई जोडी, क्या मुख लेकर मे जावु रे अयोध्या,  माता सुमित्रा मने पुछे दोडी दोडी बंधु रे विना मारी टुट गई जोडी लक्ष्मण बांधव रे विना मारी टुट गई जोडी तुलसीदास कहे घणुं जीवो लक्ष्मण,  लंका जले जैसे फागुन सी होली बंधु रे विना मारी टुट गई जोडी लक्ष्मण बांधव रे विना मारी टुट गई जोडी, Bhajan Gazal Lyrics

Kya rang bhara hai duniya mein lyrics ..क्या रंग भरा हे दुनिया में Bhajan lyrics in hindi

Image
क्या रंग भरा हे दुनीया मे भगवान तुम्हारी नजरों मे राम लक्ष्मन बने वनवासी सीताजी उनके संग मे है हनुमान हे उनकी सेवा मे क्या रंग भरा हे दुनीया मे भगवान तुम्हारी नजरों मे...... तुझ मे ओर मुझ मे बस फर्क यही मे नर ओर तुम नारायण हो मे संसार के हाथों मे हू ओर संसार तुम्हारे हाथों मे क्या रंग भरा हे दुनीया मे भगवान तुम्हारी नजरों मे...... ब्रह्मा विष्णु अंतर यामी शिवजी ऊन के संग मे हे नारायण हे ऊन की सेवा मे क्या रंग भरा हे दुनीया मे भगवान तुम्हारी  नजरों मे...... पाँच पांडव बने वनवासी श्री क्रीशन जी ऊन के संग मे हे अर्जुन जी हे ऊन की सेवा मे क्या रंग भरा हे दुनीया मे भगवान  तुम्हारी नजरों मे...... जग मे रहु तो ऐसे रहूं जयु जल मे कमल का फूल रहे मेरे सब अवगुण माफ करो किरतार तुम्हारे हाथों मे क्या रंग भरा हे दुनीया मे भगवान तुम्हारी नजरों मे...... क्या रंग भरा हे दुनीया मे भगवान तुम्हारी  नजरों मे...... Bhajan Gazal Lyrics

Man ke tarang mar le bas ho gaya Bhajan lyrics..मन के तरंग मार ले बस हो गया भजन Bhajan lyrics in hindi

Image
मन के तरंग को मार ले,  बस हो गया भजन आदत बुरी सुधार लो,  बस हो गया भजन आया कहां से कौन है  तू जायेगा कहां इतना ही बस विचार ले,  बस हो गया भजन मन के तरंग मार ले  कोई तुम्हे बुरा कहे,  तुम सुन कर क्षमा वाणी के स्वर सुधार ले,  बस हो गया भजन मन के तरंग मार ले  नेकी सभी के साथ  जीतनी बने सो कर मत सर बंधी का भार ले,  बस हो गया भजन मन के तरंग मार ले  द्रष्टि में तेरी दोष है,  ये दुनिया निहारती समता का अंजन आंज ले,  बस हो गया भजन मन के तरंग मार ले  यह महल माडिया  ना तेरे साथ जायेगी सतगुरु की महिमा जान ले,  बस हो गया भजन मन के तरंग मार ले  अनमोल ब्रह्मानंद  जो चाहिए सदा घट घट में राम निहार ले,  बस हो गया भजन मन के तरंग मार ले  Bhajan Gazal Lyrics

Kab hu mile Piya Mera govind Bhajan lyrics...कब हुं मिले पिया मेरा गोविंद Bhajan lyrics in hindi

Image
 कबहुं मिलै पिया मेरा गोबिन्द चरण कंमल को हंस हंस देखु राखूं नैणां नेरा  कबहुं मिलै पिया मेरा गोबिन्द निरखणकुं मोहि चाव घणेरो कब देखुं मुख तेरा  कबहुं मिलै पिया मेरा गोबिन्द ब्याकुल प्राण धरे नहिं धीरज मिल तुं मीत सबेरा  कबहुं मिलै पिया मेरा गोबिन्द मीरा के प्रभु गिरधर नागर ताप तपन बहुतेरा  कबहुं मिलै पिया मेरा गोबिन्द Bhajan Gazal Lyrics

Rang de chunariya shyam Piya more lyrics...रंग दे चुनरीया श्याम पिया मोरे Bhajan lyrics in hindi

Image
रंग दे चुनरीया श्याम पिया मोरे रंग दे चुनरीया श्याम पिया मोरे रंग दे चुनरीया ऐसी रंग दे के रंग नाही छुटे ऐसी रंग दे रंग दे रंग दे के रंग नाही छूटे धोबिया धुए चाहे ये सारी उमरिया श्याम पिया मोरे रंग दे चुनरीया लाल न रंगवू में हरी ना रंगावु अपने ही रंग में रंग दे चुनरीया श्याम पिया मोरे रंग दे चुनरीया बिना रंगाये मई तो घर नाही जाउंगी बिना रंगाये मे तो घर नाही जाउंगी श्याम पिया मोरे रंग दे चुनरीया मीरा के प्रभु गिरिधर नागर प्रभु चरण में हरी चरन में श्याम चरण में लागी नजरिया श्याम पिया मोरे रंग दे चुनरीया रंग दे चुनरीया श्याम पिया मोरे रंग दे चुनरीया श्याम पिया मोरे रंग दे चुनरीया Bhajan Gazal Lyrics

Aisi lagi lagan mira ho gay Magan lyrics...ऐसी लागी लगन मीरा हो ग‌इ मगन Bhajan lyrics in hindi

Image
ऐसी लागी लगन मींरा हो ग‌इ मगन,  वो तो गली गली हरी गुण गाने लगी ऐसी लागी लगन मींरा हो ग‌इ मगन...... महलों में पली बन के जोगन चली,  मींरा रानी दीवानी कहाने लगी ऐसी लागी लगन मींरा हो ग‌इ मगन,  वो तो गली गली हरी गुण गाने लगी ऐसी लागी लगन मींरा हो गय मगन राणा ने विष दिया मानो अमृत पिया,  मींरा सागर में सरिता समाने लगी ऐसी लागी लगन मींरा हो ग‌इ मगन,  वो तो गली गली हरी गुण गाने लगी ऐसी लागी लगन मींरा हो ग‌इ मगन दुःख लाखो सहे मुख से गोविन्द कहे,  मींरा गोविन्द गोपाल गाने लगी ऐसी लागी लगन मींरा हो ग‌इ मगन,  वो तो गली गली हरी गुण गाने लगी ऐसी लागी लगन मींरा हो ग‌इ मगन कोई रोके नही कोई टोके नही,  मींरा गोविन्द गोपाल गाने लगी ऐसी लागी लगन मींरा हो ग‌इ मगन,  वो तो गली गली हरी गुण गाने लगी ऐसी लागी लगन मींरा हो ग‌इ मगन बैठी संतो के संग रंगी मोहन के रंग,  मींरा प्रेमी प्रीतम को मनाने लगी ऐसी लागी लगन मींरा हो ग‌इ मगन,  वो तो गली गली हरी गुण गाने लगी ऐसी लागी लगन मींरा हो ग‌इ मगन वो तो गली गली हरी गुण गाने लगी,  ऐसी लागी लगन मींरा हो ग‌इ मगन B...

Nam batade panihari sakhiri tero Nam batade panihari Bhajan lyrics..नाम बता दें पनीहारी Bhajan lyrics in hindi

Image
नाम बता दे पनीहारी सखीरी तेरो नाम बता दे पनीहारी  शिर पर कलश कलश पर जारी चाल चले मतवाली रे नाम बता दे पनीहारी सखीरी तेरो नाम बता दे पनीहारी  कौन घर वहुवर कौन घर बेटी कौन पुरुष घर नारी रे नाम बता दे पनीहारी सखीरी तेरो नाम बता दे पनीहारी  नंद घर वहुवर वृषभानु की बेटी क्रिष्न पुरुष घर नारी रे नाम बता दे पनीहारी सखीरी तेरो नाम बता दे पनीहारी  नाम बता दे पनीहारी सखीरी तेरो नाम बता दे पनीहारी  Bhajan Gazal Lyrics

Brij me nachat nand kishor Bhajan lyrics...ब्रीज में नाचत नंद किशोर Bhajan lyrics in hindi

Image
ब्रीज मे नाचत नंद किशोर बनके बडा चीत चोर ब्रीज मे नाचत नंद किशोर ऐक ऐक गोपी ऐक ऐक कानां बनी हे सुंदर जोड गोपी जुऐ छे कान को ऐसे  जैसे चंन्द्र चकोर, ब्रीज में नाचत नंद किशोर             बनके बडा चीत चोर............. ताल म्रुदंग नेपुर बाजे मंजीरे की आवि जोड रुमजुम रुमजुम संग सब नाचे बांधी प्रीत की डोर, ब्रीज में नाचत नंद किशोर              बनके बडा चीत चोर............. नाचत नाचत बित गइ है रैना सुंदर भइ है भोर दास गुण गावे गोविंद केरां गावे आठे पोर, ब्रीज मे नाचत नंद किशोर               बनके बडा चीत चोर............. Bhajan Gazal Lyrics