Bigde so ban jave samaj kar lyrics..बिगड़े सो बन जावे समझ कर Bhajan lyrics in hindi
बिगड़े सो बन जावे,
समझ कर बिगड़े सो बन जावे
बिगडे सो बन जावे..............
हम बिगड़े तुम बिगड़े,
सदगुरु सत समझावे,
समझे बिना बिगड़े जो कोई,
आखर धुल को खावे
बिगड़े सो बन जावे..............
नीति रीति से दूध जो बिगड़े,
दही होकर रहे जावे,
दही पर साची मेहनत हो तो,
मस्का जट तीर आवे
बिगड़े सो बन जावे...............
आग लगे मस्के के नीचे,
तब वो घी हो जावे,
दास सत्तार कहे समझा कर,
समझू को समझावे
बिगड़े सो बन जावे.................

Comments
Post a Comment