Ekbar Shri bhole bhandari एकबार श्री भोले भंडारी Bhajan lyrics in hindi
एक बार श्री भोले भंडारी
बनकर ब्रीज की नारी,
गोकुल में आ गये
पारवती ने मना कीया पर
ना माने त्रिपुरारी
गोकुल में आ गये
पारवती से बोले भोले,
मैं भी चलूंगा तेरे संग में,
राधा संग श्याम नाचे,
मैं भी नाचूंगा तेरे संग में,
रास रचेगा बृज में भारी,
हमें दिखाओ प्यारी
गोकुल में आ गये
ओ मेरे भोले स्वामी,
कैसे ले जाऊं तुम्हे साथ में,
मोहन के सिवा वहाँ
दुजा न जावे कोई रास में
हंसी करेगी बृज की नारी,
मानो बात हमारी
गोकुल में आ गये
ऐसा सजादो मुजको,
कोई न जाने इस राज़ को,
मैं हूं सहेली तेरी,
ऐसा बताना बृजराज को
लगा के गजरा पहन के साड़ी
चाल चलो मतवारी
गोकुल में आ गये
ऐसी बजाई बंशी,
सुध-बुध भूले भोलानाथ रे
आ ही गये हो शंभु,
समझ गये ब्रिज राज रे
खिसक गई जब सर से साड़ी,
मुस्कुराए बनवारी
गोकुल में आ गये
ए मेरे भोले स्वामी,
तब से वृन्दावन हुआ धाम रे
ए मेरे भोले स्वामी
तब से गोपीश्वर पड़ा नाम रे
सारा जग है शरण तिहारे
रखियो लाज हमारी
गोकुल में आ गये

Comments
Post a Comment