Tu shabdo ka das re jogi तु शब्दों का दास रे जोगी Bhajan lyrics in Hindi
तू शब्दों का दास रे जोगी
तेरा क्या विश्वास रे जोगी।
तू शब्दों का दास रे जोगी ।
राम नहीं तू बन पायेगा,
क्यूं लेता वनवास रे जोगी ॥
तू शब्दों का दास रे जोगी......
ये सांसों का बन्दी जीवन,
इसको आया रास रे जोगी ॥
तू शब्दों का दास रे जोगी........
देखना इतना ऊपर जाओ,
ऊँचा है आकाश रे जोगी ।
तू शब्दों का दास रे जोगी........
एक दिन विष का प्याला पीजा,
फिर ना लगेगी प्यास रे जोगी ।
तू शब्दों का दास रे जोगी........
भर आई थी मन की आँखें,
बह रही हर एक आस रे जोगी ॥
तू शब्दों का दास रे जोगी.........
Comments
Post a Comment