Man ke tarang mar le bas ho gaya Bhajan lyrics..मन के तरंग मार ले बस हो गया भजन Bhajan lyrics in hindi
मन के तरंग को मार ले,
बस हो गया भजन
आदत बुरी सुधार लो,
बस हो गया भजन
आया कहां से कौन है
तू जायेगा कहां
इतना ही बस विचार ले,
बस हो गया भजन
मन के तरंग मार ले
कोई तुम्हे बुरा कहे,
तुम सुन कर क्षमा
वाणी के स्वर सुधार ले,
बस हो गया भजन
मन के तरंग मार ले
नेकी सभी के साथ
जीतनी बने सो कर
मत सर बंधी का भार ले,
बस हो गया भजन
मन के तरंग मार ले
द्रष्टि में तेरी दोष है,
ये दुनिया निहारती
समता का अंजन आंज ले,
बस हो गया भजन
मन के तरंग मार ले
यह महल माडिया
ना तेरे साथ जायेगी
सतगुरु की महिमा जान ले,
बस हो गया भजन
मन के तरंग मार ले
अनमोल ब्रह्मानंद
जो चाहिए सदा
घट घट में राम निहार ले,
बस हो गया भजन
मन के तरंग मार ले

Comments
Post a Comment