mohe laagi lagan guru charan ki Bhajan lyrics in hindi....मोहे लागी लगन गुरू चरन की Bhajan lyrics in hindi
मोहे लागी लगन गुरु चरन की
गुरु चरन की गुरु चरन की
चरन बिना मुजे कछु नही भावे
जुठी माया सब सपन की,
मोहे लागी लगन ...
भवसागर सब सुख गया है
फिकर नहि मजे तरन की,
मोहे लागी लगन...
भोगो की मोहे चाह नही
कृपा भई गुरु वचनन की
मोहे लागी लगन...
मीरां कहे प्रभु गीरीधर नागर
उलट भइ मोरे नयन की,
मोहे लागी लगन...
मोहे लागी लगन गुरु चरन की
गुरु चरन की गुरु चरन की

Comments
Post a Comment