kisi se unki manjil ka pata paya nahi jata gazal lyrics...किसी से उनकी मंजिल का पता पाया नहीं जाता Gazal lyrics in hindi

किसी से मेरी मंज़िल का पता पाया
नहीं जाता,
जहाँ मैं हूँ फरिश्तों से वहाँ आया
नहीं जाता...

मेरे टूटे हुए पा-ए-तलब का मुझ पे
 एहसान है,
तुम्हारे दर से उठ के अब कहीं
जाया नहीं जाता...

चमन तुमसे इबारत है, बहारें तुमसे
हैं जिंदा,
तुम्हारे सामने फूलों से मुरझाया
नहीं जाता...

हर एक दाग-ए-तमन्ना को कलेजे
से लगता हूँ,
के घर आई हुई दौलत को ठुकराया
नहीं जाता...

मोहब्बत के लिए कुछ ख़ास दिल
मख़्सूस होते हैं,
ये वो नग़मा है जो हर साज़ पे
गाया नहीं जाता...

फ़क़ीरी में भी मुझको मांगने से
शर्म आती है,
सवाली होके मुझसे हाथ फैलाया
नहीं जाता...

किसी से मेरी मंज़िल का पता पाया
नहीं जाता,
जहाँ मैं हूँ फरिश्तों से वहाँ आया
नहीं जाता...
kisi se unki manjil ka pata paya nahi jata gazal lyrics...किसी से उनकी मंजिल का पता पाया नहीं जाता Gazal lyrics in hindi
Bhajan Gazal Lyrics

Comments

Popular posts from this blog

ચંદ્રમૌલિ ચંદ્રશેખર હે ત્રિપુરારી Chandramauli chandrashekhar he tripurari Bhajan lyrics in gujarati

Sadhu re guru bin ghor andhera સાધુ રે ગુરુ બિન ઘોર અંધેરા Bhajan lyrics in gujarati

Kaikeyi taro bharatji bhale ne gadiye ave કૈકેયી તારો ભરતજી ભલેને ગાદીએ આવે Bhajan Lyrics in gujarati