Ishk me kya batayen ke hamne.. Gazal lyrics....इश्क में क्या बताये कि हमने...Gazal lyrics in hindi
इश्क में क्या बतायें कि हमने
किस कदर चोट खाये हुए हैं
मौत ने उनको मारा है और हम
जिंदगी के सताये हुए हैं
इश्क में क्या बतायें ........
ऐ लहद अपनी मिट्टी से केह दे
दाग लगने न पाये कफन को
आज ही हमने बदले हैं कपडे
आज ही हम नहाये हुए हैं
इश्क में क्या बतायें ........
उसने शादी का जोडा पहन कर
सिर्फ चूमा था मेरे बदन को
बस उसी दिन से जन्नत में हुरें
मुजको दूल्हा बनाये हुए हैं
इश्क में क्या बतायें ........
अब हमें तो फकत एक ऐसी
चलती फिरती हुइ लाश कहिये
जिन की मैयत में हद है के हम खुद
अपना कंधा लगाये हुए हैं
इश्क में क्या बतायें ........
देख साकी तेरे मयकदे का
कितना पहुंचा हुआ रिन्द हुं मैं
जितने आये हैं मैयत में मेरी
सब के सब ही लगाये हुए हैं
इश्क में क्या बतायें ........

Comments
Post a Comment