Muje hai kam ishwer se...मुझे है काम ईश्वर से जगत रुठे रुठन दे Bhajan lyrics in hindi
मुझे है काम ईश्वर से,
जगत रूठे तो रूठन दे...
कुटुंब परिवार सुत दारा
माल धन लाज लोकन की
हरि का भजन करने से
अगर छूटे तो छूटन दे
मुझे है काम ईश्वर से,
जगत रूठे तो रूठन दे...
बैठ संगत संतन की,
करु कल्याण में अपना
लोक दुनिया के भोगों में
मोज लूटे तो लूटन दे
मुझे है काम ईश्वर से,
जगत रूठे तो रूठन दे...
प्रभु का ध्यान करने की
लगी दिल में लगन मेरे
प्रित संसार विषयों से
अगर टूटे तो टूटन दे
मुझे है काम ईश्वर से,
जगत रूठे तो रूठन दे...
धरी शिर पाप की मटकी
मेरे गुरुदेव ने झटकी
वो ब्रह्मानंद ने पटकी
अगर फूटे तो फूटन दे
मुझे है काम ईश्वर से,
जगत रूठे तो रूठन दे...
मुझे है काम ईश्वर से,
जगत रूठे तो रूठन दे...

Comments
Post a Comment