Man lago mero yar fakiri me...मन लागो मेरो यार फकीरी में... Bhajan lyrics in hindi
मन लागो मेरो यार फकीरी मे ,
मन लागो मेरो यार फकीरी मे ।
जो सुख पाऊं राम भजन में,
सो सुख नाहिं अमीरी में।
मन लागो मेरो यार फकीरी मे ।।
भला बुरा सबका सुनलीजै,
कर गुजरान गरीबी में।
मन लागो मेरो यार फकीरी मे ।।
प्रेम नगर में रहनी हमारी,
भली बनी आई सबूरी में
मन लागो मेरो यार फकीरी मे ।।
हाथ में कुंडी बगल में सोटा,
चारों दिशा जागीरीमे ।
मन लागो मेरो यार फकीरी मे ।।
आखिर यह तन खाक मिलेगा,
कहां फिरत मगरूरी में ।
मन लागो मेरो यार फकीरी मे ।।
कहत कबीर सुनो भयी साधु
साहिब मिले सबुरी में
मन लागो मेरो यार फकीरी मे ।।

Comments
Post a Comment