Meli chadar odh ke kaise मेली चादर ओढ़ के कैसे Gazal lyrics in hindi
मेली चादर ओढ़ के कैसे
द्वार तुम्हारे आऊं
पावन हे परमेश्वर मेरे
मन ही मन शरमाऊं
मेली चादर.......
तुमने मुझको जग में भेजा
निर्मल देकर काया
आ कर के संसार में मैंने
इस पर दाग लगाया
जनम जनम की मेली चादर
कैसे दाग मिटाऊं मे
मेली चादर.........
निर्मल वाणी पाकर तुझसे
नाम ना तेरा लिया
नैन मुंघकर हे परमेश्वर
कभी न तुझको ध्याया
मन वीणा की तारें टूटी
अब क्या गीत सुनाऊं में
मेली चादर...........
इन पैरों से जलकर तेरे
मंदिर कभी ना आया
जहां जहां हो पूजा तेरी
कभी न शीश झुकाया
हे हरि हर में हार के आया
अब क्या हार चढ़ाऊं में
मेली चादर............
मेली चादर ओढ़ के कैसे
द्वार तुम्हारे आऊं
पावन हे परमेश्वर मेरे
मन ही मन शरमाऊं
मेली चादर.......

Comments
Post a Comment