Yahi wafa ka sila hai to koi bat nahi यही वफ़ा का सिला है तो कोई बात नहीgazal lyrics in hindi
यही वफ़ा का सिला है
तो कोई बात नहीं
ये दर्द तुने दिया है
तो कोई बात नहीं
यही वफ़ा.......
किसकी मजाल कहे
कोई मुझको दिवाना
अगर ये तुमने कहा है
तो कोई बात नहीं
यही वफ़ा........
यही बहुत है की तुम
देखते हो साहिल से
सफ़ीना डूब रहा है
तो कोई बात नहीं
यही वफ़ा.........
जो आने वाले हैं कल
उसको किसने देखा है
वो हमसे आज जुदा है
तो कोई बात नहीं
यही वफ़ा..........
रचना- शकील बदायूनी
![]() |
| Bhajan Gazal Lyrics |

Comments
Post a Comment