Sabarmati ke sant tune kar diya kamal साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल (गांधी गीत)bhajan lyrics in hindi
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल
दे दी हमें आज़ादी बिना खड़ग बिना ढाल
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल ।
आंधी में भी जलती रही गांधी तेरी मशाल
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल ।
धरती पे लड़ी तुने अजब ढंग की लड़ाई
दागी न कहीं तोप तुने बंदूक ना चलाई
दुश्मन के किले पर भी न की तुने चढ़ाई
वाह रे फकीर खूब करामात दिखाई
चुटकी में दुश्मनों को दिया देश से निकाल
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल ।
रघुपति राघव राजा राम ।
शतरंज बिछाकर यहां बैठा था जमाना
लगता था मुश्किल है फिरंगी को हराना
टक्कर दी बड़ी जोर की दुश्मन भी था ताना
पर तुम भी था बापू उस्ताद पुराना
मारा वो किसके दबाव की उलटी सभी की चाल
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल ।
रघुपति राघव राजा राम ।
जब जब तेल बिगुल बजा जवान चल पड़े
मजदूर चल पड़े थे और किसान चल पड़े
हिंदू और मुसलमान सिख पठान चल पड़े
कदमों में तेरी कोटी कोटी प्राण चल पड़े
फूलों की सेज छोड़कर दौड़े जवाहरलाल
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल ।
रघुपति राघव राजा राम ।
मन में थी अहिंसा की लगन तन पे लंगोटी
लाखों में लिए घूमता था स्तरीय की छोटी
वैसे तो देखने में थी हस्ती तेरी छोटी
लेकिन तुझे झुकती थी हिमालय की भी चोटी
दुनिया में भी बापू तू था इन्सान बेमिसाल
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल ।
रघुपति राघव राजा राम ।
जग में जीया है कोई तो बापू तू ही जीया
तूने वतन की राह में सबकुछ लूटा दिया
मांगा न कोई तख्त न कोई ताज भी लिया
अमृत दिया तो ठीक मगर खुद ही जहर पिया
जिस दिन तेरी चिता जली रोया था महाकाल
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल ।
रघुपति राघव राजा राम ।
Lyrics- कवि प्रदिप

Comments
Post a Comment