Mat ja mat ja mat ja jogi tore pav padu mat ja मत जा मत जा मत जा जोगी तो ये पांव पडु मत जा (मीरां बाई)bhajan lyrics in hindi
मत जा मत जा मत जा जोगी
जोगी तोरे पांव पडु मत जा
प्रेम भक्ति को मारग है न्यारो
तु ही ज्ञान बतला जा जोगी
जोगी तोरे पांव पडु मत जा
मत जा ..........
अगर चंदन की चिता रचाऊं
अपने हाथ जला जा जोगी
जोगी तोरे पांव पडु मत जा
मत जा...........
जल जल भइ भस्म की ढेरी
अपने ही अंग लगा जा जोगी
जोगी तोरे पांव पडु मत जा
मत जा............
मीरां के प्रभु गिरिधर नागर
ज्योत में ज्योत मिला जा जोगी
जोगी तोरे पांव पडु मत जा
मत जा...........
----मीरां बाई
राग-पहाडी (हुस्न पहाड़ों का)
