Kailash ke nivasi namu bar bar hu bhajan कैलाश के निवासी नमु बार बार हुंlyrics in hindi
कैलाश के निवासी नमु बार बार हु
आयो शरण तिहारे प्रभु तार तार तु
भक्तों को कभी शिव तुने,
निराश ना किया
मांगा जिन्हें जो चाहा
वरदान दे दिया
बड़ा है तेरा दायजा
बड़ा दातार तु
आयो शरण.........
बखान क्या करु में
राखोके ढेर का
चपटी भभूत में है
खजाना कुबेर का
हे गंगधार मुक्ति दरवारी
ओमकार तु
आयो शरण...........
क्या क्या नहीं दिया
हम क्या प्रमाण दे
बसें गये त्रिलोक
शंभु तेरे दान से
जहर पिया जिवन दिया
कितना उदार तु
आयो शरण...........
तेरी कृपा बिना न हिले
एक ही अनु
लेते है श्वास तेरी
दया से तनु तनु
कहे दाद एकबार
मुझको निहार तु
आयो शरण............
![]() |
| Bhajan Gazal Lyrics |

Comments
Post a Comment