Jay ganesh gan nath Dayanidhi bhajan जय गणेश गणनाथ दयानिधि lyrics in hindi
जय गणेश गण नाथ दयानिधि
सकल विघन कर दूर हमारे
प्रथम धरे जो ध्यान तुम्हारो
जिनके पूरण कारज सारे
जय गणेश....
लंबोदर गज वंदन मनोहर
कर त्रिशुल परशु वर धारे
जय गणेश....
ब्रह्मादिक सूर ध्यावत मन में
ऋषि-मुनि गण सब दास तुम्हारे
जय गणेश....
ब्रह्मानंद नित सहाय करो
भक्त जनों के तुम रखवाले
जय गणेश.....
![]() |
| Bhajan Gazal Lyrics |

Comments
Post a Comment