Bansivala ajo mare desh bhajanबंसी वाला आजो मारे देश lyrics in hindi
बंसी वाला आजो मारे देश,
आजो मारे देश बंसी वाला
आजो मेरे देश
तोरी सांवली सूरत हदवेश
बंसी वाला....
आवन आवन कह गये
कर गये कोल अनेक
गिनता गिनता घिस गयी मोरी
उंगलियाली रेख
बंसी वाला....
एक बन ढूंढा सकल बन ढूंढा
ढूंढीयो सारो देश
तोरे कारन जोगी बनूंगी
धरुंगी भगवो वेश
बंसी वाला....
कागज नाहिं मारे स्याहिं नाहि
नाहि कलम लवलेश
पंछी का परमेश नाहि
किन संग भेजूं संदेश
बंसी वाला....
मोर मुकुट शिर छत्र बिराजे
घूंघरु वाला केश
मीरां के प्रभु गिरिधर नागर
आजो एणीवेश
बंसी वाला....
![]() |
| Bhajan Gazal lyrics |

Comments
Post a Comment